फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man was killed in the accident near the stolen bike

दुर्घटना में मरे युवक के पास थी चोरी की बाइक

Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे बाइक सवार युवक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने पता किया तो वह चोरी की निकली। पुलिस अब युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि बुधवार को एक युवक बाइक से पूरनपुर मार्ग पर गांव मोहनपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया था। पुलिस घायल युवक को खुटार के सरकारी अस्पताल लाई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की जेब से तीन सौ रुपये और बीड़ी का एक बंडल मिला था। कोई कागजात नहीं मिलने से युवक की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर तलाश की। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक लखनऊ के मिथलेश के नाम निकली है और बुधवार की सुबह लखनऊ से ही चोरी की गई थी। आशंका है कि मृतक चोरी की बाइक लेकर भाग रहा था, इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed