फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man killed by firing went in joy, fellow wounded

खुशी में की गई फायरिंग से युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सिसनई में बुधवार रात तिलक समारोह के दौरान खुशी में की गई फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर एसपी सिटी कमल किशोर ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के चचेरे भाई ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए सिसनई के पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान रोशनलाल समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सिसनई में बुधवार देर रात विष्णुदयाल के बेटे रघुवीर का तिलक समारोह था। मकान के दरवाजे के पास चौपाल पर तिलक की रस्म अदा की जा रही थी। कुछ लोग पास में खड़ंजा पर खुशी में हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच एक गोली तिलक समारोह में शामिल होने आए चांदापुर निवासी 18 वर्षीय धर्मसिंह जाटव के सीने को चीरते हुए उनके पीछे खड़े चांदापुर के ही 17 वर्षीय रितेश कुमार पुत्र श्यामाचरण को जा लगी। गोली लगने से दोनों लहूलुहान होकर चीखते हुए गिर पड़े। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाले फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने धर्मसिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल रितेश को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर रात में ही एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान गांव पहुुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई रोशन ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए सिसनई के पूर्व प्रधान रोशनलाल, उसके भाई रामशंकर और भतीजे रामबहोरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोशन का कहना है कि एक सप्ताह पहले रामशंकर ने उसके साथ गालीगलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान रोशनलाल और उसके भतीजे रामबहोरन को हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सिसनई गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत के मामले में मृतक के चचेरे भाई की ओर से तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के चचेरे भाई ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। - कमल किशोर, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed