फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man in front of 34 thousand robbed bank

बैंक के सामने युवक से 34 हजार लूटे

Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार एक बदमाश ने बैंक गेट पर खड़े युवक से 34 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव आयूं निवासी संजय यादव ने गांव में ही गन्ने का कोल्हू लगा रखा है। मंगलवार को उसे श्रमिकों का भुगतान करना था। संजय अपनी भाभी को लेकर पुवायां आया और शाहजहांपुर रोड स्थित बैंक ऑफ पटियाला से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद संजय बंडा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा और खाते से 24 हजार रुपये निकाले। कुल 34 हजार रुपये थैले में रखने के बाद संजय जैसे ही बाइक पर बैठने को हुआ, तभी पीछे से बाइक पर आए लुटेरे ने उससेे थैला छीन लिया और भाग निकला। संजय ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने लुटेरे का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक संजय से रुपये छीनता दिख रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। संजय ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed