फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man died during treatment of dengue victims

डेंगू पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 02 Oct 2015 11:41 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Fri, 02 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The young man died during treatment of dengue victims
क्षेत्र के गांव मलिका निवासी 28 वर्षीय अनूप मिश्रा की डेंगू के इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो कोहराम मच गया। खुटार में डेंगू कई लोगों की जान ले चुका है।
विज्ञापन

अनूप को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। लाभ नहीं होने पर परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए बरेली ले गए थे। डॉक्टरों ने अनूप को डेंगू बताया था। शुक्रवार को अनूप की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता, पत्नी बेबी मिश्रा सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन

डेंगू और बुखार के कारण क्षेत्र के गांव भरकलीगंज में 17 सितंबर को फहीम के पुत्र अब्दुल की मौत हो गई थी। 19 सितंबर  को इसी गांव के शहाबुद्दीन की आठ वर्षीय पुत्री अमन की डेंगू से मौत हो गई थी। इससे पूर्व खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी प्रदीप कुमार की बुखार से दिल्ली में मौत हो चुकी है। मैलानी निवासी शिवा की पुत्री तीन वर्षीय सना की छह सितंबर को अपने नाना खुटार के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी गुलशेर के घर बुखार से मौत हो चुकी है। गांव इटौआ निवासी रामचरन के पुत्र ब्रजेश की मौत दिमागी बुखार से हो चुकी है। डेंगू और दिमागी बुखार से लगातार हो रही मौतों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed