फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman was on government land vacated furore

सरकारी जमीन खाली कराने पर महिला ने किया हंगामा

Tue, 28 Apr 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शाहमतगंज गौटिया में सरकारी जमीन खाली कराने पर एक महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने मिट्टी ने खुद को जलाने की धमकी दी। पुलिस ने महिला को पकड़कर उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव शाहमतगंज गौटिया में ग्राम समाज की जमीन पर जिला विधिक माप विभाग के कार्यालय का भवन बनने जा रहा है। कुछ दिनों पहले निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। प्रशासन की तरफ से पहले कई बार जमीन खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन लोग जमीन पर कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। मंगलवार को एसडीएम जयनाथ यादव और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह जमीन खाली करने के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने जमीन पर कंडे बठिया बना रखे थे। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन से बठिया गिरा दी गई। उसी जमीन पर रामकिशोर ने अपनी झोपड़ी डाल रखी है। झोपड़ी हटाने का नंबर आया तो रामकिशोर की पत्नी गुड्डी से हंगामा शुरू कर दिया। गुड्डी ने खुद को मिट्टी के तेल से जलाने की धमकी दी। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने गुड्डी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गुड्डी की झोपड़ी को हटा दिया गया। थाना सदर बाजार पुलिस ने गुड्डी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, गुड्डी के बेटे सूरज वर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को देते हुए आरोप लगाया कि एसडीएम, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस ने उनकी झोपड़ी को जेसीबी मशीन से उजाड़ दिया। विरोध करने पर मां गुड्डी की पिटाई कर दी। उनका गांव के प्रधान के साथ जमीन को लेेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। जिसमें उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। सूरज ने मुख्यमंत्री से इस मामले में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed