{"_id":"56ebfc394f1c1b40468b45fd","slug":"the-woman-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो /शाहजहांपुर।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रपड़िया नवादा निवासी द्रोणपाल की 45 वर्षीय पत्नी राजवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे बागेश ने बताया कि दोपहर में उसके पिता खेत पर शिवाला की रखवाली करने गए थे। घर के बाकी लोग गांव में ही थे। इसी दौरान घर में पड़े खपरैल में मां राजवती ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने शाम करीब चार बजे मां को फांसी पर लटका देखकर पिता को सूचना दी। इसी बीच गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक पति -पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते राजवती फांसी पर झूल गई। राजवती के तीन बेटे बागेश, अवेधश और निर्दोष हैं। पुलिस के मुताबिक शुरूआती छानबीन में घटना के पीछे पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन