फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman accused him of Gangrap

महिला ने लगाया गैंगरैप का आरोप 

Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महिला का आरोप है कि गांव के दो लोग उसके घर में घुस गए और बंधक बनाकर बलात्कार किया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार उसके पति सिंधौली क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करते हें। सोमवार की रात वह अकेली घर के आंगन में सो रही थी। इस दौरान उसके घर में गांव के दो लोग घुस आए और उसका मुंह बंद कर जबरन कमरे में ले गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों ने पहचान लिए जाने की बात कहकर महिला को जान से मारने की नीयत से जबरन खेत की ओर ले जाने लगे। इस दौरान उसकी पिटाई भी गई, जिससे उसे चोटें आईं। वह किसी तरह आरोपियों से छुड़ाकर शोर मचाती हुई भाग निकली, जिससे उसकी जान बच गई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने रात में ही फोन करके अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति के घर लौटने पर रात के साढ़े दस बजे पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। आरोपियों से सांठगांठ के चलते पुलिस ने उसका एक सादे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया। उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। मंगलवार को महिला ने पति के साथ जाकर सीओ से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई। सीओ ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

महिला मिली थी। उसने गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोप प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि घटना सही है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सुधीर कुमार सिंह सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed