फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The turnaround of misconduct Byano Accuser

बयानों से पलटी दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला

Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
गांव के ही युवक पर गन्ने के खेत में खींचकर रेप करने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने कोर्ट में आरोपी को क्लीन चिट दे दी है। महिला ने कहा कि युवक उसे मिला ही नहीं था, उसके साथ कोई रेप आदि नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 15 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पति हरिद्वार में काम करते हैं। ससुराल के पास में ही उसका मायके पक्ष का एक रिश्तेदार भी रहता है। दो माह पूर्व पति हरिद्वार गए थे। इस दौरान एक दिन आरोपी उसके घर आया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ घर के पास गन्ने के खेत में खींच ले गया और धमकाते हुए दुराचार किया। इस दौरान वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। छह सितंबर को मामले की जानकारी पति को भी हो गई। पति के पूछने पर उसने सारा वाकया बता दिया। इसके बाद पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के बाद महिला का मेडिकल कराया गया था और बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में युवती ने धारा 164 के तहत दिए बयानों में बताया कि गोविंद उसे कभी नहीं मिला और रेप आदि भी नहीं किया। इसके आधार पर मुकदमे को एक्सपंज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेप के मामले में दबाव बनाने 
को दी थी लूट की तहरीर
पुवायां। गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी राजेंद्र ने 20 सितंबर को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 19 सितंबर की शाम वह पुवायां से घर जा रहा था। रास्ते में खिरिया वाली बगिया के पास सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव रेहरिया के तीन लोग मिले और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह भागा तो आरोपियों ने पकड़कर खेत में बांधकर डाल दिया और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाले व्यक्ति के परिवार के एक व्यक्ति पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए राजेंद्र ने लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी थी। जांच में मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed