फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teenager entered the house trying to seduce

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास

Wed, 02 Sep 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The teenager entered the house trying to seduce
थाना खुटार क्षेत्र के एक गांव में घर में मंगलवार को घर में अकेली 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने रेप करने की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसपी गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

किशोरी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि सोमवार को घर में घुसकर गांव के एक युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया था। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी देख लेने की धमकी देखकर भाग गया। मंगलवार की दोपहर किशोरी को अकेला देखकर युवक घर में घुस आया और उसे कमरे में खींच ले गया। युवक ने किशोरी से रेप का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने किशोरी का सिर लाठी मारकर फोड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई। युवक ने उन पर भी लाठी से हमला बोल दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित से एसपी से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन


शिक्षिका से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शिक्षिका के साथ मंगलवार की सुबह जीआईसी तिराहा पर एक शोहदे ने तमंचा दिखाकर टेंपो से खींच लिया था। शिक्षिका के विरोध करने पर शोहदे ने तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज करके बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा में रहने वाली शिक्षिका सिंधौली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। वह रोजाना टेंपो से घर से रोडवेज बस स्टैंड पर आती हैं। बकौल शिक्षिका, शहर के मोहल्ला बहादुगंज सब्जी मंडी का रहने वाला तपन दीक्षित उन्हें कई दिन से परेशान कर रहा था। शिक्षिका ने यह बात अपने घर में इसलिए नहीं बताई कि घरवाले स्कूल की नौकरी छुड़वा देंगे। रक्षाबंधन से दो दिन पहले तपन ने शिक्षिका के दुर्गा होटल के पास बनी कोचिंग में घुसकर सिर पर तमंचा रख दिया था। इससे घबराई शिक्षिका ने टेंपो से घर जाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शिक्षिका टेंपो में बैठकर रोडवेज की ओर जा रही थीं, तभी जीआईसी चौराहे के पास तपन अपने दो-तीन साथियों के साथ पहुंच गया और शिक्षिका को तमंचा दिखाकर टेंपो से खींच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दी। शिक्षिका के शोर मचाने पर आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया था। शिक्षिका की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने छेड़खानी और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को सदर पुलिस ने आरोपी तपन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed