{"_id":"58767be34f1c1bab78ba8a80","slug":"the-son-said-to-his-father-bled-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को किया लहूलुहान, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता को किया लहूलुहान, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मिर्जापुर के गांव जरियनपुर में एक वृद्ध को उसके बेटे ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। गांव जरियनपुर निवासी 70 वर्षीय मुनेश्वर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 11 बजे वह घर में मौजूद थे, तभी उनका बेटा आया और उससे रुपये मांगने लगा। जब उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया तो उसने अपनी पत्नी और एक पड़ोसी के साथ उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित ने बताया कि बेटे ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी। इस पर उनका सिर फट गया। पत्नी भगवती ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन