फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sheriff's son beaten in lobbying SO

पैरवी में गए प्रधान के पुत्र को एसओ ने पीटा 

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव जरावन की प्रधान के पुत्र का आरोप है कि गांव के दो पक्षों में झगड़े का समझौता कराने की पैरवी करने पर एसओ कांट ने उनसे अभद्रता और मारपीट की। शिकायत पर संज्ञान लेकर एसपी ने मामले की जांच के लिए एसपी सिटी को थाने भेजा तो एसओ के ईवीएम सुरक्षा में लगे होने से जांच अधूरी रह गई। एसपी सिटी ने पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जरावन गांव की प्रधान मनीषा देवी के पुत्र पवन यादव ने एसपी को पत्र देकर बताया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे कांट थाना पुलिस ने उनके गांव के चाचा-भतीजे को आपस में झगड़ने पर थाने में लाकर बंद कर दिया। बाद में परिवार में उनका समझौता करा दिया गया। समझौता होने के बाद वह दोनों के परिवार वालों के साथ रात लगभग दस बजे कांट थाने पहुंचे। थाने पर इंस्पेक्टर का इंतजार करने के बाद उसने रात 12.21 बजे सीयूजी नंबर पर उन्हें कॉल की। आरोप है कि कॉल रिसीव करते ही इंस्पेक्टर ने गालियां देनी शुरू कर दीं और इसके बाद वह थाने में कार्यालय पर आ गए। यहां उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ जो लोग गए थे, उनके साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि उनकी बाइक भी छीन ली। एसपी के निर्देश पर एसपी सिटी कमल किशोर शनिवार शाम पांच बजे मामले की जांच करने थाना कांट पहुंचे। यहां जानकारी मिली कि थानाध्यक्ष की ड्यूटी रोजा मंडी स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में लगी है। इसलिए उनसे एसपी सिटी की मुलाकात नहीं हो पाई। एसपी सिटी ने पीड़ित पक्ष से बात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं प्रधान के पुत्र ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के साथ दोबारा एसपी से मिलेंगे। उधर, थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि प्रधान के पुत्र केवल एक पक्ष को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed