फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The second day began The young man leads Purnpur

दूसरे दिन भी नहीं लगा पूरनपुर के युवक का सुराग

Wed, 13 May 2015 11:38 PM IST
मकसूदापुर/बंडा
मकसूदापुर/बंडा Updated Wed, 13 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश शुक्ला उर्फ सोनू का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। सोनू के परिवार और ससुराल के लोग शारदा नहर के आसपास उसकी तलाश में जुटे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सोनू का दोस्त विमलेश भी कुछ भी सही ढंग से न बताकर सिर्फ गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू सोमवार को अपने पिता को दवा दिलवाने बरेली गया था। दवा दिलवाने के बाद वह अपने दोस्त बंडा के गांव जमुनिया नवदिया निवासी विमलेश पांडे के साथ बाइक से घर के लिए रवाना हुआ, जबकि सोनू के पिता ब्रह्मदत्त शुक्ला दूसरे वाहन से घर चले गए। सोमवार रात विमलेश गांव भांवी पहुंचा और लोगों को बताया कि सोनू को बदमाश पकड़ ले गए हैं। इस पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और गांव के तमाम लोग विमलेश के बताए स्थान पर पहुंचे, लेकिन सोनू का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस विमलेश को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को भी सोनू के परिवार और ससुराल के डेढ़ सौ से अधिक लोग टोलियां बनाकर सोनू की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। विमलेश को शारदा नहर के किनारे लाकर सोनू के बारे में जानकारी की गई तो उसने झाड़ियों में तलाश करने को कह दिया। गांव भांवी के शारदा नहर पुल से दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में प्राक्सीवान कैपसूल के 37 खाली स्ट्रिप मिले हैं। पुलिस का कहना है कि विमलेश कहीं बताता है कि पैर फिसल जाने से सोनू नहर में गिर गया होगा, तो कहीं कहता है कि उसका अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू के नहीं मिलने से लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। सोनू के साले सर्वेश दीक्षित का कहना है कि विमलेश से पुलिस 36 घंटे बाद भी यह पता नहीं लगा सकी है कि सोनू के साथ आखिर हुआ क्या है। सर्वेश का कहना है कि उसके बहनोई का अपहरण हुआ है। पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है। एसओ रजी अहमद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


नहर में कूदे किसान का भी पता नहीं
मकसूदापुर। गांव मुड़िया छावन के जयराखन की दो एकड़ गेहूं की फसल बारिश में खराब हो गई थी। लेखपाल ने उन्हें सहायता राशि का चेक भी नहीं दिया था। पांच जून को जयराखन की पौत्री संतोषी की शादी है। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे। शनिवार सुबह वह घर से जमीन के ठेके के रुपए लेने की बात कहकर निकले थे और गांव मकसूदापुर के पास पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। गांव के धर्मपाल ने उन्हें नहर में कूदते देख शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन नहर में पानी काफी ज्यादा होने के कारण कोई भी जयराखन को नहर से निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सका। अभी तक उनका कोई पता हनीं चल सका है। एसओ रजी अहमद ने बताया कि अभी तक जयराखन का कोई पता नहीं लग सका है। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण तलाशी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed