{"_id":"5787d8084f1c1ba64e13e864","slug":"the-report-on-cms-and-the-blood-bank-in-charge-of-unintentional-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
करीब एक महीने से जिला अस्पताल में भर्ती 80 फीसदी जले मरीज की गुुरुवार सुबह मौत होने के बाद उसके तीमारदारों ने अस्पताल गेट के पास शव रखकर जाम लगाकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप था है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज का गलत ब्लड ग्रुप बताया जिससे खून चढ़ाने में देरी हुई और मरीज की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केशव स्वामी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शवाहत हुसैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम के रहने वाले 35 वर्षीय विजय उर्फ गुड्डू 12 जून की रात घर में ढिबरी गिरने से 80 फीसदी जल गए थे। विजय के भाई रामनिवास ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर ने 22 जून को उन्हें खून चढ़वाने को कहा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विजय के ब्लड ग्रुप की जांच कराई गई जहां कर्मचारियों ने ओ निगेटिव ग्रुप बताया। इस ग्रुप का ब्लड न ब्लड बैंक में था, न बाहर मिल पाया। 10 जुलाई को परिवार वाले निदान पैथालॉजी से ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड लेकर आए। वहां जांच में पता चला कि विजय का ग्रुप तो ओ पॉजिटिव है। 10 जुलाई को सही ब्लड चढ़ाया गया। दो सप्ताह से भी ज्यादा समय तक ब्लड न मिलने से विजय की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के सामने शव पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के चाचा सूरजपाल जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव हैं। इस नाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा समेत कई कांग्रेसी पहुंच गए। मामला बिगड़ता देखकर एसडीएम सदर अजय तिवारी और सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। कौशल मिश्रा के साथ कुछ लोगों को सीएमएस के कार्यालय में बातचीत करने के लिए बुलाया गया। वहां सीएमएस से काफी नोकझाेंक हुई। एसडीएम और सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद शव हटाया गया और जाम खुला। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।