{"_id":"58a471324f1c1b110dd84e73","slug":"the-railwaymen-s-life-by-jumping-in-front-of-trains-retire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर रिटायर रेलकर्मी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर रिटायर रेलकर्मी ने दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम रेलवे के रिटायर रेल कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बाद में जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घरवाले मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से घटना की बात कह रहे हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय निवासी 70 वर्षीय रामबहादुर रेलवे में सीएलडब्ल्यू ग्रेट नंबर वन मिस्त्री के पद से रिटायर हुए थे। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे घर से चाय पीकर वह बिना बताए निकल गए। बताते हैं कि कुछ देर तक वह गुमसुम टाउनहाल ओवरब्रिज पर खड़े रहे, फिर पुल से नीचे उतरकर वह रेल की पटरी पर आ गए। लगभग सवा पांच बजे लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस जैसे ही गुजरी वह उसके सामने कूद गए। इससे रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लगभग 10 मिनट ट्रेन खड़ी भी रही। सूचना पर सदर थाना इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। घटना जीआरपी थाना क्षेत्र की थी, इसलिए जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने मृतक की शिनाख्त कर उसके घरवालों को सूचना दी। मृतक के छह बेटे और एक बेटी है। एक बेटा महेश चंद्र आर्मी से रिटायर है, दूसरा बेटा हीरालाल रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जबकि बाकी बेटे प्राइवेट काम करते हैं। आर्मी से रिटायर बेटे महेश चंद्र ने बताया कि सात माह से उसके पिता रामबहादुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शायद इसी वजह से उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन