फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The price of the efforts of child rape ten thousand !

बच्ची से गैंगरेप के प्रयास की कीमत दस हजार!

Sat, 30 Jan 2016 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 10 वर्ष की दलित लड़की से दूसरे समुदाय के चार युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। एक बुजुर्ग ने लड़की को बचाया। मामले की शिकायत पुलिस से करने की तैयारी थी लेकिन प्रधान ने अपने घर पंचायत बुलाकर दस हजार रुपए में मामला रफा दफा करवा दिया। आरोपियों के माफी मांग लेने और तय रुपये मिल जाने के बाद पीड़ित बच्ची की मां ने कवरेज के लिए पहुंचे मीडिया वालों को ही धमकी दी कि खबर किसी भी रूप में छपी तो रेप के झूठे केस में फंसा देगी। पीड़ित बच्ची का पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ बृहस्पतिवार को बथुआ बीनने गई थी। इस बीच पड़ोस के गांव के दूसरे समुदाय के छह युवक मौके पर पहुंचे। दो युवक दूर खड़े रहे और चार युवकों ने लड़की से गन्ने के खेत में चलने को कहा। मना करने पर आरोपियों ने लड़की को जबरिया उठाकर गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास किया। यह देखकर लड़की की चचेरी बहन मौके से भाग निकली और गांव पहुंचकर आरोपियों के चुंगल में फंसी लड़की की मां को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

उधर, खेत में फंसी लड़की ने युवकों का भरपूर विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसके साथ मारपीट की गई और अभद्रता की गई। इस बीच खेत के पास के रास्ते से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने लड़की को ले जाने का प्रयास कर रहे युवकों को ललकारा तो वह मौके से भाग निकले। इस बीच लड़की की मां भी कई ग्रामीणों के साथ मौके पर आ पहुंची और लड़की को घर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मामले की तहरीर पुलिस को देने की तैयारी थी। इसकी जानकारी आरोपी युवकों के परिवारवालों को हुई तो उन्होंने लड़की के गांव के प्रधान से संपर्क किया। शुक्रवार को प्रधान के घर हुई पंचायत में लड़की की मां को दस हजार रुपए देकर चुप रहने के लिए मना लिया गया। खुटार के एसओ जसवीर सिंह ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed