{"_id":"585acb2e4f1c1b1e64e3adf7","slug":"the-police-stripped-mobile-search-find-weapons-cache","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटा मोबाइल खोजने गई पुलिस, हथियारों का जखीरा मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटा मोबाइल खोजने गई पुलिस, हथियारों का जखीरा मिला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
लूट को मोबाइल बरामद करने गई पुलिस को भटपुरा रसूलपुर गांव में असलहों का जखीरा मिला है। मौके से पुलिस ने आठ तमंचे और दो देशी राइफल सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। मौके से महिला सहित दो आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना रोजा में लूट और थाना सिंधौली में आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार सिंतबर 2016 को अजय निवासी सोहत थाना पसगवां जिला खीरी अपने साथी अनुज और सुमित के साथ मोहम्मदी से अपने गांव सोहत वापस लौट रहे थे। मुकरमपुर के पास एक ट्रक से दुर्घटना होने के कारण तीनों घायल हो गये। पीछे से बाइक पर दो लोग आये और घायलों से लूटपाट करते हुए उनके मोबाइल और 24 हजार की नकदी लूट ली थी।
पीड़ित अजय की तहरीर पर लूटे गये मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर में ट्रेस हुई। एसआई संजय शुक्ला की टीम मंगलवार की रात भटपुरा रसूलपुर के बलराम के यहां गई तो वह एक हैंडबैग छोड़कर मौके से भाग गया। इसमें तलाशी लेने पर तीन तमंचे बरामद हुए। सूचना पर सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक रोजा कमरुल हसन और सिंधौली निरीक्षक शैलेंद्र सिंह भी पहुंच गए। बलराम के घर की तलाशी लेने पर पांच तमंचे और दो देशी राइफल के अलावा विभिन्न बोर के कारतूस मिले हैं। अजय से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। बलराम और उसकी पत्नी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गई। पूरे मामले में एसआई संजय शुक्ला की तहरीर पर सिंधौली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है जबकि अजय की तहरीर पर थाना रोजा में लूट और दुर्घटना का अभियोग दर्ज किया गया है।
लूट के घटना की जांच के दौरान शस्त्रों का जखीरा मिला है। इसे चुनाव व शस्त्रों के अवैध कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। कुछ सफेदपोशों के अवैध कारोबार का खुलासा हो सकता है। -कमरुल हसन खां, इंस्पेक्टर रोजा
विज्ञापन
भटपुरा रसूलपुर बनी शस्त्र कारोबार की मंडी
भटपुरा रसूलपुर गांव से बरामद हुए असलाहों से साफ हो गया है कि क्षेत्र में अवैध असलहों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सिंधौली और रोजा थाने के बार्डर पर स्थित यह गांव अपराध के लिहाज से काफी बदनाम है। फिर भी दोनों थानों की पुलिस इस गांव के आरोपियों पर नकेल नहीं कस पाती है। इसके अलावा इस गांव में रेल से खाद्यान्न चोरी और अवैध शराब का कारोबार भी खूब होता है।