फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The missing child home Found four hours later

घर से गायब बच्चा चार घंटे बाद मिला

Thu, 16 Apr 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले अकील अहमद का चार वर्षीय बेटा शुभान बुधवार की शाम करीब चार बजे घर से गायब हो गया। चार घंटे बाद फैक्ट्री स्टेट मंदिर के पास शुभान को रोते हुए देखकर एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस ने बच्चे के परिवार वालों को तलाश कर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

टेंपो चालक अकील ने बताया कि शुभान घर में सो रहा था। उसकी मां नाजौ घर में काम कर रही थी, तभी अचानक शुभान घर से गायब हो गया। परिवार वालों ने शुभान को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शाम करीब साढ़े बजे फैक्ट्री स्टेट मंदिर के पास डीएसओ कंपाउंड में रहने वाले राज ने शुभान को रोते हुए देखा। राज ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पर शुभान के परिवार वालों को तलाश करने की कोशिश की। राज ने थाना सदर में एक बच्चा मिलने की सूचना दी। लाल इमली चौराहा के पास शुभान के पिता अकील और नाजौ शुभान को तलाश कर रही थी, तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने थाने मे सूचना दी। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी शुभान को अपनी गाड़ी में बैठाकर बच्चे का घर खोजने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह बच्चे को लेकर लाल इमली चौराहा पहुंच गए। मां को देखते ही शुभान उनकी गोद में चला गया। शुभान के मिलने के बाद परिवार वालों ने चैन की सांस ली। परिवार वालों ने राज का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed