{"_id":"228f3b52f30d3625d18097e740db2afd","slug":"the-missed-call-came-in-six-months-and-love-hangover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस कॉल से हुए प्यार का छह माह में उतरा खुमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस कॉल से हुए प्यार का छह माह में उतरा खुमार
पुवायां।
Updated Sun, 10 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खुटार क्षेेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री लखनऊ में पढ़ती है। डेढ़ वर्ष पूर्व लड़की के मोबाइल पर बीसलपुर के एक युवक की कॉल आई। बातचीत के दौरान परिचय होने पर दोनों में अक्सर वार्ता होने लगी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। शादीशुदा और एक बच्चे के पिता ने खुद को अविवाहित बताया। छह माह पूर्व दोनों ने परिवार के लोगों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक लखनऊ में ही रहने लगा।
कुछ दिन पूर्व लड़की को प्रेमी से पति बने युवक की बातों पर शक हुआ तो उसने युवक का मोबाइल खंगाला। मोबाइल में युवक के घर का नंबरत मिलने के बाद लड़की ने जब बात की तो पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुुदा और एक बच्चे का पिता है। लड़की बीसलपुर में युवक के घर भी गई। हकीकत का पता चला तो लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने 28 दिसंबर को खुटार पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी कर शादी रचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
रविवार को दोनों पक्ष पुवायां पहुंचे तो बस स्टैंड पर बातचीत के दौरान युवक ने प्रेमिका से अभद्रता करनी शुरू कर दी। इसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। काफी देर तक चली पंचायत के बाद लड़की 50 हजार रुपये लेकर मामले को समाप्त करने पर राजी हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष थाने आए थे। वार्ता के बाद कार्रवाई नहीं करने और समझौता होने की बात कहते हुए दोनों पक्ष वापस लौट गए। रुपये लिए जाने की जानकारी नहीं है।