{"_id":"57910fdb4f1c1b1a7fc4cce2","slug":"the-minor-haryana-youth-being-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को लेकर हरियाणा जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को लेकर हरियाणा जा रहा युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी से किशोरी को बहला फुसलाकर हरियाणा लेकर जा रहे युवक और किशोरी को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान युवक के साथ मौजूद छह लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक और किशोरी को खुटार पुलिस को सौंप दिया गया है।
बुधवार रात पुवायां पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव जेबा के पास अगौना मोड़ के पास एक क्वालिस गाड़ी को रोका गया तो उसमें बैठे लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने एक किशोरी और युवक को पकड़ लिया, जबकि छह लोग भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि उत्तराखंड निवासी युवक खुटार के एक गांव निवासी अपने रिश्तेदार की पुत्री को कुछ दिन पूर्व बहला फुसलाकर भगा लाया था। पुवायां के गांव सुजानपुर में युवक के बहनोई रहते हैं। युवक अपने बहनोई के घर आया और बुधवार रात किराए के वाहन से किशोरी को लेकर हरियाणा जा रहा था। युवक के रिश्तेदार भी साथ में थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
जानकारी पाकर खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के साथ ही किशोरी को भी थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।