फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The minor Haryana Youth being arrested

नाबालिग को लेकर हरियाणा  जा रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी से किशोरी को बहला फुसलाकर हरियाणा लेकर जा रहे युवक और किशोरी को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान युवक के साथ मौजूद छह लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक और किशोरी को खुटार पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन

बुधवार रात पुवायां पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव जेबा के पास अगौना मोड़ के पास एक क्वालिस गाड़ी को रोका गया तो उसमें बैठे लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने एक किशोरी और युवक को पकड़ लिया, जबकि छह लोग भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि उत्तराखंड निवासी युवक खुटार के एक गांव निवासी अपने रिश्तेदार की पुत्री को कुछ दिन पूर्व बहला फुसलाकर भगा लाया था। पुवायां के गांव सुजानपुर में युवक के बहनोई रहते हैं। युवक अपने बहनोई के घर आया और बुधवार रात किराए के वाहन से किशोरी को लेकर हरियाणा जा रहा था। युवक के रिश्तेदार भी साथ में थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन

जानकारी पाकर खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के साथ ही किशोरी को भी थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed