{"_id":"3d91fcdaac8e668e9476df22f3148ba6","slug":"the-killing-of-the-young-man-in-charge-of-stealing-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुराने के आरोप में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चुराने के आरोप में युवक की हत्या
शाहजहांपुर/ बुधवाना।
Updated Tue, 09 Jun 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव धीमर गौटिया में मोबाइल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय कुंवर पाल की ईंट से कूटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को कुंवर पाल का शव गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर कुल्लहा गांव की पुलिया के पास कुंवर पाल का शव पड़ा मिला। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव धीमरपुर गौटिया निवासी रामकिशन के बेटे कुंवर पाल पर सोमवार को गांव के रामनिवास ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया था। मोबाइल चोरी के आरोप में हुए विवाद में रामनिवास, मनोज और सुनील ने कुंवर पाल को पकड़ लिया। कुंवर पाल किसी तरह से हाथ छुड़ाकर भाग गया। रामनिवास, मनोज और सुनील भी मनोज के पीछे भाग गए। देर तक कुंवर पाल वापस नहीं आया और न ही उसका पीछा करने वाले तीनों लोग गांव वापस आए। परिवार के लोगों ने रात में कुंवर पाल को तलाश भी किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे गांव से ढाई किलोमीटर दूर बुधवाना-मदनापुर रोड पर गांव कुल्लहा की पुलिया के पास कुंवर पाल का शव पड़ा मिला। कुंवर पाल का चेहरा और सिर को ईंट से कुचला गया था। उसके शरीर पर भी चोट के निशान थे। कुंवर के पिता रामकिशन की तहरीर पर पुलिस ने रामनिवास, मनोज और सुनील के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।