{"_id":"5759914c4f1c1b70359c5b26","slug":"the-inspector-was-in-serious-eye-injury-by-slapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के थप्पड़ मारने से आंख में लगी गंभीर चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के थप्पड़ मारने से आंख में लगी गंभीर चोट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले जाने के मामले में कार्रवाई की गुहार करने पुलिस चौकी पहुंचे चिनौर निवासी युवक को वहां मौजूद दरोगा ने आरोपी का पक्ष लेते हुए घूंसा मार दिया, जिससे उसकी आंख गंभीर चोट आने से सुर्ख लाल हो गई और उससे दिखाई देना बंद हो गया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को अफसरों के नाम प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के अपहरण के आरोपी और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार की है। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को डीएम के नाम प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित युवक ने बताया कि वह मूलत: राजस्थान के जिला झुंझनू का रहनेे वाला है और रिलायंस थर्मल पॉवर प्लांट में एक ठेकेदार के अधीन नौकरी कर रहा है। गत मार्च में एक दुर्घटना में पैर में फ्रैक्चर हो जाने पर वह चलने-फिरने से लाचार हो गया। उसके साथ नौकरी करने वाले मेरठ के एक युवक ने उससे हमदर्दी दिखाते हुए उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। युवक के अनुसार इसी दौरान उसने पत्नी पर डोरे डालकर उसे अपने वश में कर लिया और एक दिन मौका पाकर उसकी पत्नी को अपहृत कर ले गया। इस मामले की शिकायत करने क्षेत्रीय पुलिस चौकी जाने पर अपहरण का आरोपी युवक वहां बैठा दिखा गया। उसकी ओर इशारा करके उसे गिरफ्तार करने को कहा तो दरोगा ने हाथ चला दिया, जिससे उसकी एक आंख चोट लगने से खराब हो गई। उसने बताया कि थाना स्तर और एसपी को प्रार्थना पत्र दिए जाने पर भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और पत्नी के चले जाने से चारों बच्चे बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन