फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The hunger strikers Kalktret The high-voltage drama on

भूख हड़तालियों ने कलक्ट्रेट पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 30 Dec 2015 09:00 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
The hunger strikers Kalktret The high-voltage drama on
मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्केट की सब्जी मंडी में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को वहां की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने के विरोध में तीन दिन से कलक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर डटे सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने मांगें मनवाने को हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दोपहर को अचानक धरना स्थल से उठकर मोहम्मद नबी शोले फिल्म के वीरू स्टाइल में कलक्ट्रेट की छत पर जा चढ़े और मांगें पूरी नहीं होने पर छत से कूदकर जान दे देने की चेतावनी दी। जानकारी पाकर प्रशासन और पुलिस का अमला हरकत में आ गया। करीब आधा घंटे बाद अफसरों ने मोहम्मद नबी को नीचे आने को राजी किया। बाद में उन्हें लिखित आश्वासन के साथ जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के मार्गों की मरम्मत समेत जौहर मार्केट के रिक्शा स्टैंड पर नया टीन शेड डाले जाने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वर्तमान सफाई नायक को हटाकर दूसरे सफाई नायक की नियुक्ति किए जाने आदि मांगों को लेकर मोर्चा से जुड़े सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार से कलक्ट्रेट में बोरिया बिस्तर डालकर भूख हड़ताल शुरू की थी। हालांकि, बीते दिन नगरपालिका परिषद के अभियंताओं ने मांगों पर कार्यवाही जल्द होने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बावजूद इसके लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर भूख हड़ताल जारी रही। सब्जी विक्रेताओं के सत्याग्रह ने बुधवार को दोपहर उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी और सचिव मुकेश कुमार कलक्ट्रेट भवन के पोर्टिको के ठीक ऊपर छत पर जा चढ़े और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। कलक्ट्रेट के अपने कक्षों में प्रशासनिक दायित्व निभाने में जुटे एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना सदर बाजार कोतवाली कके प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी भी पुलिस फोर्स लेकर कलक्ट्रेट जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम के साथ छत पर चढ़े भूख हड़तालियों को नीचे उतारने के लिए सीढ़ियां चढ़नी शुरू की। इस पर मो. नबी ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिले बगैर जबरन नीचे उतारने की कोशिश की तो वे अपने साथी समेत नीचे कूदकर जान दे देंगे। इंस्पेक्टर तिवारी ने अफसरों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया।

बाद में प्रभारी निरीक्षक ने यह दोनों भूख हड़तालियों को मांगों पर कार्यवाही के लिए एडीएम स्तर से दिए गए दिशा निर्देशों का हवाला देकर नीचे आने को राजी कर लिया। इंस्पेक्टर तिवारी ने मो. नबी को वार्ता के लिए एडीएम कक्ष में ले गए। वहां पहले से मौजूद नगरपालिका परिषद के सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को लिखित आश्वासन दिया कि सब्जी मंडी के अंदर की गलियों में इंटरलॉक सड़क निर्माण डेढ़ माह में करा दिया जाएगा। बाद में धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर उनकी हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed