फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The groom's brother shot dead Puwayan

पुवायां में दूल्हे के बहनोई की गोली मारकर हत्या

Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Mon, 11 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The groom's brother shot dead Puwayan
द्वारचार के समय डांस करने पर हुए विवाद में दूल्हे के बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

  पुवायां के गांव नगरा हरना निवासी मेवाराम के बेटे कुलदीप की शादी सिंधौली के गांव नगरा भोज के संतराम की बेटी से तय हुई थी। रविवार शाम बारात बैंडबाजे के साथ वधू पक्ष के यहां पहुंची। द्वाराचार के समय बारातियों का वधू पक्ष के लोगों से डांस करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि वधू पक्ष के लोग बारातियों को पीटने लगे। कुछ बाराती मौके से भाग निकले। इसी बीच किसी ने दूल्हे के चचेरे बहनोई सिंधौली के गांव पैगापुर निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र की कनपटी पर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरेंद्र की हत्या से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर रह गए कुछ बाराती वीरेंद्र के शव को लेकर गांव नगरा हरना पहुंचे। मारपीट और हत्या के बाद शादी कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। सोमवार सुबह हत्या की जानकारी सिंधौली पुलिस को दी गई। मृतक के पिता जयलाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी अनीता देवी, पांच वर्षीय बेटे प्रांशु, दो वर्षीय बेटी रोशनी और एक वर्ष की शबनम को छोड़ गए हैं। वीरेंद्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा बोला, नहीं करूंगा शादी
....दूल्हे कुलदीप का कहना है कि वह अब नगला भोज से शादी नहीं करेगा। उसने बताया कि इतना विवाद नहीं था जिस तरह से गांव के लोगों ने बारातियों की पिटाई की और मेरे बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed