{"_id":"045218d43d4ba7c394a15d44a2747da1","slug":"the-girl-on-the-farm-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई बालिका से बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में गई बालिका से बलात्कार
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
Updated Sun, 17 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मे गई एक दस वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक पंद्रह वर्षीय किशोर ने खेत में पड़ी झोपड़ी में ले जाकर बलात्कार किया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उसके मां-बाप को देखकर किशोर बालिका को छोड़कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। खबर भेजे जाने तक आरोपी किशोर को पुलिस पकड़ नहीं सकी थी।
रामगंगा के किनारे बसे एक गांव के व्यक्ति ने अपने कटरी के खेत में तरबूज-खरबूजा की खेती की है। शुक्रवार शाम छह बजे खेत स्वामी की दस वर्षीय बेटी खरबूजा खाने खेत में गई थी। खेत में गंाव का एक किशोर बालिका को बहला फुसलाकर खेत में पड़ी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर उसके मां-बाप भाग कर झोपड़ी में पहुंचे तो किशोर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार रहा था। बालिका के मां-बाप के ललकारने पर किशोर उसको छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया।
पीड़िता का पिता शनिवार को खून से लथपथ बेटी को लेकर थाने आया और पुलिस को पूरी घटना से अवगत करवाया। थानाध्यक्ष ने बालिका के पिता की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन
छेड़खानी कर रहे शोहदों की धुनाई
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में जेल रोड पर इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास छात्राओं से छेड़खानी करते बाइक सवार दो शोहदों को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों शोहदों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पर छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के स्कूल में चलने वाली स्कूल वैन का बाइक सवार शोदहे रोजाना उसका पीछा किया करते थे। वैन में बैठी छात्राओं से फब्तियां कसते थे। वैन में बैठी छात्राओं ने अपने परिवार के लोगों को बता दिया। शनिवार को छात्राओं के परिवार वालों ने वैन का पीछा करते दोनों युवकों को इस्लमिया स्कूल के पास पकड़ लिया। मौके पर जमा हुई भीड़ ने शोहदों की जमकर धुनाई लगाई। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए दोनों युवक मोहल्ला जलालनगर के तौसीफ अहमद और आरिफ हैं।