फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The death of the young man's broken electric wire

बिजली का टूटे तार से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man's broken electric wire
शनिवार सुबह कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर के घर में बिजली का तार टूटकर गृहस्वामी के ऊपर गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के घर में पत्नी के अलावा एक अबोध बच्ची है। इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ले का 35 साल का बृजेंद्र सुबह करीब आठ बजे अपनेे घर के आंगन से निकल रहा था, इसी दौरान उधर से होकर कमरे में जाने के लिए निकला बिजली का केबल टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। बताते हैं कि तार में करंट वाला हिस्सा उसके सीने पर लगा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। जब तक घरवाले उसे डाक्टर के यहां ले जाने का बंदोबस्त करते उसकी मौत हो गई। बृजेंद्र की मां कई साल पहले मर गई थी, जबकि करीब पांच साल पहले उसके पिता भी गुजर गए। उसके कोई भाई तथा बहन भी नहीं है, वह अपनी पत्नी प्रेमवती तथा तीन साल की पुत्री वैष्णवी के साथ रहता था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed