{"_id":"55a8d67013513140c8f7fb2bebbcc344","slug":"the-boyfriend-cut-his-neck-shovel-was-defrauded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा देने पर फावड़े से प्रेमी ने काटी थी गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखा देने पर फावड़े से प्रेमी ने काटी थी गर्दन
मिर्जापुर।
Updated Sat, 01 Aug 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
गांव सौनेक में रविवार की रात किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने प्यार में धोखा देने पर की थी। उसने प्रेमिका की गर्दन पर फावड़े से वार किया था। जिससे गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई थी। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को हत्या का खुलासा किया।
बता दें कि सोमवार को सुबह गांव सौनेक में केशराम के उपलों के बठियों के बीच एक किशोरी की गर्दन कटी अर्धनग्न लाश बरामद हुई थी। इस मामले में मृतका की मां ने गांव के ही मनीराम यादव के पुत्र ठाकुर उर्फ सत्येंद्र यादव, रवींद्र, जितेेंद्र और अतरसिंह यादव के खिलाफ किशोरी को घर से जबरन उठा ले जाने, रातभर गायब रखने के बाद हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच में ही किशोरी को घर से जबरन उठा ले जाने के आरोप को खारिज कर दिया था। पुलिस प्रेम-प्रसंग में किशोरी की हत्या किये जाने को लेकर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में थी। शनिवार सुबह तीन बजे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय को सूचना मिली कि किशोरी का प्रेमी और हत्या में नामजद ठाकुर उर्फ सत्येंद्र यादव बदायूं रोड पर नूरपुर तरसौरा मोड़ पर खड़ा कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाने में सीओ आदेश कुमार त्यागी और एसओ अरविंद पांडेय ने ठाकुर से अलग-अलग पूछताछ की तो ठाकुर ने सच उगल दिया। बताया कि उसके मृतका से करीब दो वर्ष से संबंध थे। वह जब भी उसे बुलाता था, वह मिलने आ जाती थी। कुछ समय से किशोरी के अपने दो बहनोई से संबंध हो गए थे। किशोरी अपने दोनों बहनोई के घर कई-कई दिनों के लिए चली जाती थी। उसे यह बहुत बुरा लगता था। उसने किशोरी से कई बार अपने बहनोई से संबंध खत्म करने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। घटना की रात किशोरी का एक बहनोई उसके घर रुका था। ठाकुर ने किशोरी को गांव के बाहर घटनास्थल के पास मिलने के लिए बुलाया। वह रात करीब दो बजे मिलने आई। देर से आने पर उसका गुस्सा बढ़ गया। उसने किशोरी की हत्या करने का निश्चय कर लिया। वह अपने घर से फावड़ा उठा लाया। देर से आने की नाराजगी भांपकर किशोरी ने अपने कपड़े उताकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कहीं, लेकिन गुस्से में आग बबूला ठाकुर ने अर्धनग्न किशोरी के गर्दन पर फावड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने घर गया और खून से सना फावड़ा साफ करके चुपचाप बिस्तर पर लेट गया। सुबह जब मृतका की मां ने उसपर और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया तो वह घर से भाग गया। ठाकुर ने कहा, उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है।