{"_id":"6ae3840cf83cbecdc408330c","slug":"nephew-dies-after-colliding-with-an-e-rickshaw-uncle-injured-banda-news-c-212-1-sknp1006-154069-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई रिक्शा से टकराकर भांजे की मौत, मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई रिक्शा से टकराकर भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा-बांदा रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा और एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव अकोना निवासी सुजीत कुमार (26) रिश्ते के मामा बिसंडा निवासी संतु (23) और संजय (19) के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के नजदीक पीछे से ई रिक्शा से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। देहात कोतवाली पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल संतु ने बताया कि वह काम से बांदा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।