फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body will fix grave panel Seeking the post mortem

कब्र से शव निकलवाकर पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग

Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
खुटार, शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि आठ मार्च को घर में फांसी पर लटकी मिली उसकी 12 वर्षीय पुत्री की दुराचार के बाद हत्या की गई है। महिला ने स्थानीय पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की गुहार की है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार बड़ी बेटी के यहां मांगलिक कार्यक्रम होने के कारण वह घर से पांच मार्च को चली गई थी। घर पर पति और 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। सात मार्च की शाम गांव की एक लड़की उसकी पुत्री को बुलाकर ले गई। रात में लड़की वापस नहीं आई। सुबह उसकी पुत्री की लाश घर के आंगन में अमरूद के पेड़ से लटकी मिली। उसके पैर घुटनों तक जमीन पर थे। मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था और शरीर के नाजुक अंगों पर चोटों के निशान थे। इसके अलावा लड़की के कपड़े, चप्पलें मिट्टी में सने थे और सिर, शरीर में सरसों के फूल फंसे हुए थे। उसकी पुत्री की दुराचार के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई और शव फंदे पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन

सूचना पाकर खुटार पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के कुछ लोगों से बात करने के बाद दबाव बनाते हुए पति से सादे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में दुराचार की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। महिला ने लड़की का शव कब्र से निकलवाने और पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसओ खुटार राजेश सिंह का कहना है कि सादा कागजों पर जबरिया अंगूठा लगवाने का आरोप गलत है। पिता ने ही रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया था। सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed