{"_id":"581e25734f1c1bab31439458","slug":"the-body-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-village-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरी के ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी जिले के एक ग्रामीण का शव शनिवार को पुवायां क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के घरवाले भी इसकी कोई वजह नहीं बता सके। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। खीरी के थाना मोहम्मदी अंतर्गत गांव पस्तौर निवासी 50 वर्षीय बाबूराम शुक्रवार सुबह से घर से गायब था। पुत्र राकेश के अनुसार शुक्रवार पूरे दिन उन लोगों ने पिता की तमाम रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह बाबूराम का शव पुवायां के गांव रघुनाथपुर में राजबहादुर के बाग में पेड़ से लटका पाया गया। गांव के लोग सुबह शौच को गए तो अधेड़ व्यक्ति का शव कपड़े के सहारे पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इस बीच राकेश ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता बाबू के रूप में की। राकेश ने बताया कि उसकी किसी से भी रंजिश नहीं है। घर में भी कोई विवाद नहीं है। पिता ने अगर खुद फांसी लगाई, तो इसकी वजह की भी उसे जानकारी नहीं थी। परिवार के लोग बाबू के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिवार के लोगों को सौंपने से इंकार कर दिया।
सास से झगड़े के बाद फांसी पर झूली बहू, मौत
रोजा थाना क्षेत्र के न्यू चर्च कालोनी में शनिवार शाम को जेवर और रुपये चोरी हो जाने को लेकर सास से हुए झगड़े के बाद बहू पूजा श्रीवास्तव (27) ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। ननद रोशनी ने खिड़की से नजारा देखा तो शोर मचाया। परिवारवाले और आसपास के लोग मौके पर जुटे एवं जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। इतने में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा की नब्ज चलती पाई तो तुरंत जिला अस्पताल भेजा। वहां शाम 7.20 बजे पहुंची पूजा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोजा पुलिस के अनुसार, पूजा अपने पति मनोज श्रीवास्तव व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। वहां से दिवाली की छुट्टियों पर यहां पति व बच्चों संग आई थी। शनिवार को घर से उसके एक जोड़ी कुंडल और पायल के अलावा पांच हजार रुपये चोरी चले जाने को लेकर सास से कहासुनी हुई। बात काफी बढ़ गई तो पूजा ने अपने कमरे में चली गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पूजा के मायके वाले नहीं आए थे।