{"_id":"5803cd354f1c1b6e522938cf","slug":"the-attack-on-the-husband-and-wife-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग पति पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी संग पति पर किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में अपनी शादीशुदा प्रेेमिका से मिलने चोरी छुपे रामपुर से आए प्रेमी को महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इससे नाराज महिला ने प्रेमी की मदद से पति पर हमला कर दिया। पड़ोसियों की मदद से गृहस्वामी ने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नरमी दिखाते हुए आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामला सुलटा दिया।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति की दूसरी शादी हुई है। उसकी पत्नी की आयु 30 वर्ष है। बताते हैं कि उसकी पत्नी ने दो वर्ष पूर्व किसी को फोन किया तो कॉल जनपद रामपुर के युवक राशिद के फोन पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी और उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। शनिवार को युवक रामपुर से प्रेमिका से मिलने बंडा आ पहुंचा। पहले से तय योजना के तहत महिला ने पति को खाने में बेहोशी की दवा दे दी और प्रेमी को रात में घर बुला लिया। रात में तीन बजे पति की आंख खुली तो आहट सुनकर वह दूसरे कमरे में गया। वहां पत्नी को गैर युवक के साथ रंगरेलियां मनाते देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने चुपके से मोबाइल से दोनों का वीडियो बना लिया।
सबूत हाथ आने के बाद उसने पत्नी को फटकार लगाते हुए युवक को पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ पति पर ही हमला बोल दिया। हालांकि शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और युवक का मात्र शांतिभंग की धारा में चालान कर पूरे मामले को दबा दिया। युवक पर पुलिस की मेहरबानी की व्यापक चर्चा है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
एनआरआई हत्याकांड की पुनरावृत्ति होते बची
बंडा। कस्बे में शनिवार रात एनआरआई सुखजीत सिंह हत्याकांड जैसी घटना होने से बाल-बाल बच गई। कस्बा निवासी अधेड़ की पत्नी और रामपुर के युवक से प्रेम प्रसंग में पत्नी ने सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर की तर्ज पर पति को खाने में नशा देने के बाद प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने का प्लान तैयार किया था, जिसमें बाद में जागने पर सुखजीत की हत्या कर दी गई। यदि उसे आभास हो जाता कि उसके पति की नींद खुल जाएगी तो यहां भी एनआरआई जैसी घटना की पुनरावृत्ति होने की संभावना बन सकती थी।