फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The alliance has been fixed girlfriend ate poison

प्रेमिका का रिश्ता तय हुआ तो खा लिया जहर

Thu, 19 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 19 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The alliance has been fixed girlfriend ate poison
जहर - फोटो : Demo Pic
गंभीर हालत में साथियाें ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

ननिहाल में एक युवती से चल रहा है कई माह से प्रेमप्रसंग

 प्रेमिका का दूसरी जगह रिश्ता तय होने से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
थाना तिलहर के गांव राईखेड़ा निवासी धर्मेंद्र मौर्य ज्यादातर वक्त हरदोई जिले में स्थित ननिहाल में रहता है। वहां उसके संबंध एक युवती से हो गए। दोनों एकदूसरे से शादी करने को राजी थे। इस बीच युवती के परिवारीजनों ने अपनी बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। एक माह पहले युवती के घरवालों ने तिलक आदि की रस्म भी पूरी कर दीं, साथ ही 28 फरवरी को शादी का मुुहूर्त भी पक्का कर दिया। प्रेमी धर्मेंद्र को जब यह बात पता चली तो उसने प्रेमिका और उसके परिवारवालों से बात की लेकिन बात नहीं बनी। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज होकर धर्मेंद्र ननिहाल से शाहजहांपुर के लिए चल दिया। वह शहर में जिला अस्पताल परिसर में बन रहे महिला अस्पताल के भवन निर्माण में मजदूरी करता है। उसने निर्माणाधीन भवन के पास पहुंचने सेे पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद वह निर्माणाधीन भवन के पास बेहोश होकर गिर गया। जब लोगों ने उसे उठाया तो पास में जहरीले पदार्थ की डिब्बी पड़ी थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। साथियों ने उसके घरवालों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed