{"_id":"58a738e84f1c1b941ad84bb8","slug":"tempo-driver-robbed-of-cash-mobile-and-able-to-overtake-ring","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर टेंपो चालक से नगदी मोबाइल और अंगूठी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक कर टेंपो चालक से नगदी मोबाइल और अंगूठी लूटी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चकभिटारा गांव के समीप बोलैरो कार से ओवरटेक कर टेंपो चालक से मारपीट कर 1500 रुपये की नगदी मोबाइल और सोने की अंगूठी लूटकर लुटेरे फरार हो गये। घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। घटना शुक्रवार शाम को राजमार्ग के चकभिटारा की बतायी जा रही है। सर्वेश पुत्र जुगुल किशोर निवासी ग्राम जमुका थाना रोजा टेंपो से शाम करीब पांच बजे बरतारा तक की सवारी भेज कर वापस आ रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बोलैरो सवार कार चालक ने ओवर टेक कर उसके टेंपो को चकभिटारा गांव के पास रोक लिया जिसमें से दो युवकों ने असलाहे दिखाकर उससे पहले मारा पीटा और दिन भर की कमाई करीब 1500 रुपये, मोबाइल और सोने की अंगूठी छीनकर रोजा की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर रोजा पुलिस ने पीड़ित से क्रास एग्जामिनेशन करना शुरू कर दिया। एसएसआई सतीश वाजपेयी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पहले पीड़ित ने साइड मारने की बात बतायी। बाद मे वह मुकर गया उसके टेंपो पर कहीं साउड लगने के निशान नहीं पाये गये, हो सकता है कि रोड पर साइड न देने के कारण दोनो पक्षों मे मारपीट हुयी हो। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन