{"_id":"58bc4bb14f1c1b9069e7e8a8","slug":"tempo-driver-of-the-truck-collision-killed-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो अल्हागंज।
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के सामने हाईवे पर रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई जबकि एक सवारी घायल हो गई।
हरदोई थाना पचदेवरा के गांव हथौड़ा निवासी रोहित फर्रुखाबाद निवासी एक व्यक्ति का टेंपो किराए पर चलाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोहित शनिवार की शाम को अपने गांव हथौड़ा से अपनी पत्नी और बच्चों को टेंपो पर बैठाकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी ससुराल रावतपुर गया था, जहां अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था और रविवार की दोपहर एक यात्री को बैठाकर वापस आते समय रघुनाथपुर गांव के सामने हुल्लापुर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टेंपो के सामने से टक्कर मार दी। इससे चालक रोहित तथा एक यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। हुल्लापुर ड्यूटी पर तैनात सिपाही राशिद ने ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त टेंपो से दोनों घायलों को बाहर निकलवाया। दुर्घटना की सूचना पाकर उसके ससुरालीजन भी मौके पर आ गए और घायलों को इलाज के लिए फर्रुखाबाद गए, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। यात्री की हालत गंभीर बताई जाती है। ट्रक सहित चालक मौके से भाग गया।