{"_id":"581e27384f1c1b8c3c436488","slug":"temple-jailed-accused-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी के आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी के आरोपी जेल भेजे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के ताले तोड़कर नगदी आदि चोरी करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों स्मैक के लती हैं। शनिवार सुबह दो युवकों ने नगर के बाबा कबीरदान मंदिर के ताले तोड़कर शनिदेव की प्रतिमा के गले से चांदी का हार, पंखा, नल की टोंटी, सरिया, पाइप और दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली। मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी मंदिर व्यवस्थापक शरदचंद्र मिश्र ने शक के आधार पर मोहल्ला तरती बाजार के मनोज उर्फ मनमति पांडे और कसभरा मठिया निवासी राजीव सक्सेना को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। चोरों की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया। चांदी का हार नहीं मिल सका है। लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शरदचंद्र मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन