फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teeneger rapist arrest

किशोरी से रेप करने दलबीर वाला गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से कलान थाना क्षेत्र के गांव नौगवां का निवासी है और चार साल इसी गांव में अपने मामा भूरे के पास रहता था। पुलिस पूछताछ के दौरान दलबीर ने बताया कि किशोरी के साथ उसकी पहले से ही हल्की बोलचाल थी। घटना के समय वह भांग के नशे में था। घर से बाहर खेत पर कूड़ा डालने गई किशोरी को पीछे से दबोच लिया और सरसों के खेत में घसीट ले गया था। उसके लगातार चीखते रहने की आवाज सुनकर मां खेतों की ओर आने लगी तो वह भाग निकला। घटनास्थल से भागने के बाद वह अल्हागंज-फर्रुखाबाद रूट और कलान में परिचितों के रात भर ठिकाना बदलता रहा। बुधवार सुबह मामला ठंडा पड़ने की मान कर वह दिल्ली भागने की फिराक में बस अड्डे पर पहुंच गया। इसी समय पुलिस भी पहुंच गई और उसे थाने ले आई। दलबीर मामले में अपने साथ किसी और के होने से इंकार कर रहा है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने इसका चालान कर कोर्ट में पेश किया और वहां जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बुधवार को एक्सरे कराया गया। दो दिनों में सप्लीमेंट्री रिपोर्ट जिला अस्पताल से थाने पहुंचने की उम्मीद है जिसकी एक प्रति किशोरी के परिवारजनों को सौंपी जाएगी। पीड़ित के चेहरे पर दांतों के निशान हैं। खेत में तमाम जगह पौधे टूटे पाये गए हैं। दलबीर के कपड़ों पर सीमन के दाग पाए गए हैं। उसके और सीमन लगे किशोरी के कपड़े जांच के लिए सील कर आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में चार टीमें लगी थी। उसकी तलाश में कलान और आसपास के अन्य स्थानों पर परिचितों और रिश्तेदारों के घर दबिश दी गई थी। बुधवार की सुबह उसे बस में सवार होने से पहले पकड़ लिया गया। उसके कपड़ों पर सीमन के निशान मिले हैं और पीड़ित के भी। कपड़ों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही हो रही है। रिपोर्ट आने के बाद किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदेश त्यागी, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed