फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenagers from the three year old girl mistreatment

किशोर ने किया तीन वर्ष की बच्ची से दुराचार

Sat, 27 Jun 2015 08:59 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sat, 27 Jun 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Teenagers from the three year old girl mistreatment
 क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह वर्षीय किशोर ने तीन वर्ष की बच्ची से खेलने के बहाने घर ले जाकर उससे दुराचार किया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और फिर पुलिस को सौंप दिया है। सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के खून सने कपड़े सील कर दिए हैं। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

लड़की के पिता खेत में मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार को घर के सभी सदस्य खेत में धान की पौध रोप रहे थे। बच्ची भी खेत पर थी। भूख लगने पर बच्ची रोई तो मां उसे लेकर घर चली आई। कुछ देर बाद गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर मौके पर पहुंचा और लड़की के साथ खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वह लड़की को अक्सर खेल खिलाने के लिए ले जाता था, लिहाजा लड़की की मां ने कोई ऐतराज नहीं किया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद किशोर के घर से लड़की के चीखने और रोने की आवाज आई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी को लड़की से रेप करते देख लोगों ने उसे ललकारा तो वह मौके से भाग खड़ा हुआ, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। सूचना पाकर लड़की के परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और खून से लथपथ लड़की को घर ले गए। सूचना पाकर सीओ उमेश शर्मा, एसओ राजेश सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। लोगों ने आरोपी किशोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लड़की और आरोपी के कपड़े सील कर दिए हैं। लड़की को इलाज और जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। लड़की के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed