फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager with the gun gang

बंदूक के बल पर किशोरी के साथ गैंगरेप

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की रखवाली करने के लिए मड़ई डालकर रहने वाले दो युवकों ने 16 वर्षीय दलित किशोरी से असलहे के बल पर रेप किया। किशोरी बृहस्पतिवार अल सुबह घर के पास खेत में शौच के लिए गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बंदूक की बट से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पीड़ित के परिवारवाले मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस सुबह गांव पहुंची। दोनों आरोपी परिवार समेत फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए पाक्सो, एससीएसटी एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी अपने पिता के साथ थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि उसके पिता की परचून की दुकान पर गांव के दो लड़के नीरज और राजीव गाहे बगाहे गुटखा और अन्य सामान खरीदने आते थे। दोनों उस पर बुरी नीयत रखते थे। दोनों ही खेतों में रखवाली के लिए बनाई गई मड़ई में रहते थे। बृहस्पतिवार को भोर से पहले वह खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पास के खेत में मड़ई में लेटे दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया। किशोरी ने बचने की कोशिश की तो नीरज ने उसे बंदूकों की बट से पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने रेप किया। रेप के बाद दोनों ने उसे छोड़ दिया और मुंह का कपड़ा हटा दिया। कपड़ा हटाने के बाद वह चीखी तो घर के लोगों की नींद टूट गई और वह मौके की ओर भागे। किशोरी के परिवार वालों को आता देख दोनों युवकों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जलालाबाद कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर में आरोपियों को नामजद किया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं। पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पौ फटने से काफी देर पहले यह सनसनीखेज घटना हुई। मौके पर किशोरी की मां से मिला और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। दोनों आरोपी और उनके परिवारवाले घटना के बाद से फरार हैं। पीड़ित के घर पर परचूनी की दुकान है। दिन पर वह दुकान पर रहती थी। दोनों लड़के बीते कुछ दिनों से उसके दुकान पर कुछ न कुछ खरीदने के बहाने दोपहर को लगातार आते थे। किशोरी की तहरीर पर पास्को और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही रेप होने या न होने का पता चलेगा। 
विज्ञापन

- आदेश  त्यागी, सीओ जलालाबाद, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed