फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager's Murder, bodies thrown in the garden

किशोरी की गला घोटकर हत्या, शव बाग में फेंका

Sat, 28 Mar 2015 11:07 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teenager's Murder, bodies thrown in the garden
 थाना परौर क्षेत्र के गांव बम्हौरा में शनिवार की सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। किशोरी की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस और परिवार वाले इस मामले फिलहाल हत्या ही मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले राजाराम मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे शैलेश के साथ खाना खाने के बाद छत पर सो गए। 17 वर्षीय बेटी आशा और छोटा बेटा मनमोहन नीचे बरामदे में सोए हुए थे। रात करीब दस बजे आशा छत पर बने शौचालय में शौच के लिए आई थी। इसके बाद वह छोटे भाई मनमोहन से कहकर बैठक में सोने चली गई। उनका तीसरे नंबर का बेटा विजयदेव घर के बाहर बग्गर में सोया हुआ था। सुबह जब वह बग्गर से घर की ओर चला तो उसने देखा कि बैठक में बाहर से कुंडी लगी हुई। कुंडी खोलकर विजयदेव घर में आया और परिवार वालों को बैठक में बाहर से कुंडी लगी होने की बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने आशा को तलाश करना शुरू किया। करीब छह बजे ग्रामीणों बताया कि गांव के बाहर उमेद के बाग में कोई लाश पड़ी है। आशा के परिवार वालों ने बाग में जाकर देखा तो वह आशा का शव था। आशा के दुपट्टा उसके गले में बंधा हुआ था। आशा की गला घोटकर हत्या की गई थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

000
आशा बहुत होनहार छात्रा थी
आशा राजा अजय सिंह इंटर कॉलेज में 11वीं की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक आशा पढ़ाई में बहुत तेज थे। पढ़ाई के साथ-साथ आशा अपनी मां लक्ष्मी का घर के काम में सहयोग करती थी। आशा की मौत ने पिता राजाराम और मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
पैनल में होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। शाम को शव देर से पहुंचने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पोस्टमार्टम ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मुताबिक डीएम से परमीशन मिलने बाद ही पैनल में पोस्टमार्टम हो सकेगा। अगर रात में परमीशन मिल गई तो पोस्टमार्टम किया जाएगा।

0000
वर्जन-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या को तलाश करने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।
- अशोक कुमार, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed