{"_id":"5a0b26134f1c1b6a678bba3f","slug":"teenager-killed-for-poaching-fear-of-misbehavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गई किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गई किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/खुदागंज।
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
rape attempt
- फोटो : हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्धनग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला शव, दुपट्टे से कसा था गला
एसपी, एएसपी फोरेंसिक टीम के साथ गांव को हुए रवाना
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम शौच को गई किशोरी की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई। उसका शव रात 9:30 बजे घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। आशंका है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए एसपी केबी सिंह, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य पहुंच गए।, मौके पर थाना पुलिस ने पड़ताल की।
गांव निवासी 15 वर्ष की किशोरी मंगलवार शाम छह बजे घर से शौच के लिए खेत पर गई थी। करीब एक घंटे तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आसपास के घरों में लोगों से जानकारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब परिजन और गांव के कुछ लोग उसकी तलाश खेतों में करने लगे। रात करीब 9:30 बजे किशोरी की मां और फुफेरा भाई टार्च की रोशनी से गन्ने के खेत में उसकी तलाश कर रहे थे तभी उसका शव अर्धनग्न अवस्था में देख चीख पड़े। किशोरी का गला उसी के दुपट्टे से कसा हुआ था और शरीर पर केवल कुर्ता और पैरों में चप्पल थी। सलवार गायब थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना पर आसपास गांव के तमाम लोग इकठ्ठा हो गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। हल्का इंचार्ज सुभाष यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
खुदागंज के एक गांव में लड़की की लाश गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण