फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage death by Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 08 May 2017 01:36 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 08 May 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर लगने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव भूरखेड़ा निवासी भगवानदास का 16 वर्षीय पुत्र पंकज शनिवार रात गांव के स्कूल में ठहरी बारात देखने जा रहा था। पटई मार्ग पर एक बोलेरो चालक ने पंकज को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस वाहन से दुर्घटना हुई वह बारात लेकर जा रहा था। चालक मौके से वाहन सहित भाग निकलने में सफल रहा। बारात के वाहन के पीछे आ रहे कुछ लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन चालक और वाहन हत्थे नहीं चढ़ सका। गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर पंकज का शव देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। पंकज की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पिता भगवानदास सहित परिवार और गांव के तमाम लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर घर ले गए। वाहन का पता नहीं चलने के कारण कुछ लोगों ने पंकज का पोस्टमार्टम नहीं कराने की सलाह दी। इसके बाद रविवार को पंकज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed