फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teacher kidnaping attempt, three arrested

शिक्षक के अपहरण का प्रयास, तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
teacher kidnaping attempt, three arrested
शिक्षक के अपहरण का प्रयास, तीन बदमाश गिरफ्तार 

विज्ञापन
कस्बे में बुधवार को कॉलेज में पढ़ा रहे शिक्षक सुमित का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और तिलहर की तरफ  भाग निकले। पास के गांव करकौर में बदमाशों की कार एक बाइक से टकरा गई। करकौर के ग्राम प्रधान ने अपनी चार पहिया गाड़ी को बदमाशों के आगे लगा दिया। बदमाशों ने सामने खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके तीनों बदमाशों को दबोच लिया। सुमित को छुड़ाने के बाद बदमाशों की जमकर धुनाई कर और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा निवासी मुनीश्वर दयाल गुप्ता का कस्बे में इंटर कॉलेज है। उनका बेटा सुमित गुप्ता दिन में करीब 11 बजे बच्चों को पढ़ा रहा था, तभी उसके पास नए नंबर से एक फोन आया, उधर से एक व्यक्ति ने सुमित को स्कूल के बाहर कुछ बात करने के लिए बुलाया। सुमित बाहर आया तो काले रंग की सैंट्रो कार में बैठे तीन लोगों ने जबरन उसे कार के अंदर खींच लिया और भाग खड़े हुए। सुमित ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाशों ने सुमित के पीठ पर चाकू घोंप दिया और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। चाकू लगने से सुमित घायल हो गया। बदमाशों की कार पास के गांव करकौर में सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाशों ने कार को दौड़ा दिया। यह नजारा देख सामने से आ रहे करकौर के प्रधान गयाराम यादव ने अपनी बोलेरो गाड़ी सड़क पर लगा दी, बदमाशों ने बोलेरो में तेज रफ्तार में टक्कर मारी, जिसमें कार चला रहा बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों को कार से बाहर निकालकर सुमित को छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों की जमकर धुनाई लगाई। सूचना पर एसओ ओमप्रकाश गौतम टीम के साथ करकौर पहुंच गए। घायल बाइक सवारों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुमित को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर तिलहर सीओ डा. कृष्ण गोपाल यादव और गढ़िया रंगीन पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित भीड़ को पुलिस ने शांत किया। सुमित गुप्ता की शादी इसी माह की 11 जुलाई को होनी है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। सुमित के भाई ग्राम प्रधान रवींद्र गुप्ता की तहरीर पर तीनों बदमाशों के खिलाफ धारा 364 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश मदनापुर क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी आकाश सिंह, अनूप सिंह और आशीष सिंह पुत्र प्रेमपाल है। तीन रिश्ते में सगे भाई है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के बाद इनसे पूछताछ की जाएगी। अपहरण करने की वजह जानी जाएगी। तीनों के अपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।  - ओम प्रकाश गौतम, एसओ, जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed