फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tax evasion Transportation The racket busted

टैक्स चोरी ट्रांसपोर्टेशन करने  वाले रैकेट का भंडाफोड़ 

Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion Transportation The racket busted
टैक्स चोरी का माल - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
वाणिज्य कर को मोटी चपत लगाते हुए लोहे के डंगर और ब्लेड्स की खेप हिमाचल प्रदेश ले जाने के नाम पर यूपी के मुजफ्फरनगर की आयरन फैक्ट्रियों में अनलोड कराने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ हुआ है। 
विज्ञापन

चंदौली स्थित नौबतपुर चेकपोस्ट से यूपी में दाखिल हुए ट्रकों के बारे में उनके नंबर समेत वाणिज्य कर आयुक्त द्वारा लखनऊ और बरेली समेत पश्चिमी यूपी के सभी जोन को बीती रात से ही अलर्ट कर दिया गया था। उसी क्रम में शाहजहांपुर में एनएच 24 पर हरदोई बाईपास से बरेली मोड़ के बीच बृहस्पतिवार की सुबह पांच ट्रकों को जब्त कर लिया गया। लखीमपुर खीरी में दो और बरेली में भी ऐसे ही तीन ट्रकों के पकड़े जाने की सूचना है। शाहजहांपुर में जब्त माल के बाबत कुल करीब 60 लाख 20 हजार 780 रुपये की कर चोरी पाई और इसके सापेक्ष नियमानुसार 24 लाख आठ हजार 312 रुपये की जमानत राशि वसूल कर विभागीय खाते में जमा कराई गई। 
विज्ञापन

पूरे मामले का ब्योरा देते हुए शाहजहांपुर के वाणिज्य कर के सहायक आयुक्त (सचल दल) डॉ. अनंत राम ने बताया कि रैकेट के इस काम में बीते काफी समय से लिप्त होने की बात सामने आई है। आयुक्त के स्तर पर विस्तृत पड़ताल कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैकेट द्वारा मुजफ्फरनगर की आयरन फैक्ट्रियों के लिए वाणिज्य कर चोरी कर लोहे के गडर और ब्लेड्स की खेप का ट्रांसपोर्टेशन हिमाचल प्रदेश के नाम पर किया जा रहा था। यूपी की सीमा पार करने के लिए विभाग को देय कर का नियमानुसार ऐसी खेप पर कोई भुगतान नहीं हो रहा था। यह खेप पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिला के दुर्गापुर स्थित जै माता दी इंटरप्राइजेज द्वारा दुर्गापुर की ही ट्रांसपोर्ट कंपनी भवानी रोड लाइंस के मार्फत हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित श्री साईं ट्रेडिंग कंपनी को पहुंचाई जा रही थी। तात्कालिक पड़ताल में सोलन वाली कंपनी का शून्य ट्रांजेक्शन मिलने पर तत्काल उसका टिन निलंबित करा दिया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल की विक्रेता कंपनी का ब्योरा भी गड़बड़ मिला है, जिस पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यहां हुई चेकिंग और जब्तीकरण कार्रवाई में सहायक वाणिज्य कर आयुक्त के साथ टीम में वाणिज्य कर निरीक्षक ललित तिवारी, पुलिस कर्मी अविनाश कुमार सिंह, मंजूर और विकास यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed