{"_id":"577aa2bd4f1c1b6c697fa962","slug":"surrendered-by-contract-killer-killer-of-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेलियों के हत्यारे सुपारी किलर ने किया सरेंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेलियों के हत्यारे सुपारी किलर ने किया सरेंडर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिसरात घाट निवासी शिखा और निगोही में रहने वाली उसकी सहेली खुशबू के अपहरण और हत्या के मामले में सोमवार को आरोपी सुपारी किलर शानू उर्फ इस्लामुद्दीन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दें कि मोहल्ला बिसरात निवासी सुरेश गुप्ता की नातिन शिखा और उसके यहां किराए पर रहने वाली निगोही निवासी उसकी सहेली खुशबू 22 जनवरी 2016 को थाना सदर बाजार क्षेत्र में खरीददारी करने आई थीं, तभी इनका यहां से अपहरण हो गया था। इस मामले में शिखा के मौसेर भाई राहुल समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह फरवरी 2016 को गजरौला क्षेत्र की नहर में शिखा का शव मिला था। आरोपियों ने दोनों की हत्या कर देने की बात कबूली, लेकिन खुशबू के शव का आज तक पता नहीं लगा। इस मामले में राहुल समेत सात आरोपी जेल में हैं। इन दोनों की हत्या करने वाले सुपारी किलर संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव पाली निवासी शानू उर्फ इस्लामुद्दीन ने सोमवार को सीजेएम में सरेंडर कर दिया। प्रभारी थाना सदर बाजार एसएसआई मो. इश्तियाक ने बताया कि शानू को रिमांड पर लेने के लिए मंगलवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।
विज्ञापन