{"_id":"601311c3139ac2562acbefdf55690a07","slug":"suger-cane-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैली को लेकर बसपा विधायक समर्थक भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैली को लेकर बसपा विधायक समर्थक भिड़े
निगोही
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां की डालमिया चीनी मिल में निकलने वाली प्रेसमेड (मैली) खरीदे जाने को
विज्ञापन
लेकर चल रहा विवाद रविवार को दो पक्षों के बीच टकराव होने से बच गया। दोनों
ओर से कहासुनी की तहरीर थाने में दे दी गई हैं। दूसरे पक्ष के अतुल सिंह
ने तिलहर के बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा पर धमकाने का आरोप तहरीर में लगाया
है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा, हालांकि
उन्होंने विधायक का नाम तहरीर में होने की बात गलत बताई है।
निगोही डालमिया चीनी मिल की मैली बीते कई वर्षों से विधायक रोशनलाल के करीबी लेते आ रहे हैं। इस वर्ष मिल प्रबन्ध तंत्र ने मैली के ठेके के लिए टेंडर मांगे, जो अतुल सिंह के नाम छूटा। इसी से विधायक रोशनलाल पक्ष के लोग खफा हैं, जो टकराव का कारण बना है। ठेका लेने वाले अतुल सिंह के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपने मित्र नीरज पांडे के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के हमजापुर चौराहे के आगे पहुंचने पर अपनी कोठी के सामने विधायक रोशनलाल वर्मा, राकेश गुप्ता, मदनपाल वर्मा व अन्य ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी अतुल की बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। फिर चेतावनी दी कि मैली का ठेका न लें, वरना अंजाम बुरा होगा।
उधर, विधायक के करीबी मदनपाल वर्मा ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम आठ बजे प्रेसमेंन्ट प्लांट से मैली उतारकर ट्रक हसौआ धर्मकांटे पर खाली करा रहा था। तभी अतुलसिंह, राजेश और टीटू आ गए और उन्होंने ट्रक चालक से कहा अब मत आना, यहां मेरा ठेका। फिर मदनपाल वर्मा को गालियां भी दी गईं। अतुल सिंह और मदनपाल वर्मा ने थाने पर तहरीर दी हैं।
अतुलसिंह और मदनपाल वर्मा की तहरीर मिल गयी हैं। दोनों पक्षों के बीच मैली का विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-केके यादव, थानाध्यक्ष
मेरा अतुल सिंह से कोई विवाद नहीं है। मदनपाल मेरे रिश्तेदार जरूर हैं। अतुल सिंह ने मदनपाल के साथ गाली-गलौज की। इसलिए मैंने अतुल सिंह को रोककर समझाया था कि गाली देना या लड़ना अच्छी बात नहीं है।
-रोशन लाल वर्मा, विधायक