फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Success requires discipline and morale

सफलता को अनुशासन और मनोबल जरूरी

Sun, 14 Jun 2015 09:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 14 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
Success requires discipline and morale
25 यूपी बटालियन में एनसीसी का संयुक्त प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल शर्मा ने कैडेट्स में जोश भरते हुए कहा कि अनुशासन, एकता और मनोबल के द्वारा ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

कर्नल शर्मा ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय थल सेना के लिए कैडेट्स का चयन एवं प्रशिक्षण और 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां भी कराई जाएंगी। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं फौज संबंधी तमाम प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। गर्ल्स कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कर्नल ने बताया कि आज फौज में महिलाएं भी पुरुषों के साथ बराबर की भागीदारी कर रही हैं। इसलिए उन्हें नर्वस होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह शिविर का महत्व समझते हुए अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण पूरा करें। योग के महत्व को समझाते हुए कर्नल शर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ रहने की ऐसी कुंजी है, जिसके माध्यम से हम सभी तनाव रहित जीवन जीने के साथ ही निरोग रह सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों को योग का महत्व समझाते हुए योगाभ्यास कराया। शिविर में सूबेेदार मेजर भरत सिंह, मेजर एनयू खान, सूबेदार बलदेव सिंह, सुमेर सिंह, दर्शन सिंह, मनीराम, राजू कुमार राय, लेफ्टिनेंट डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल, जेपी सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ. अलका मेहरा, कश्मीर सिंह, कैप्टन रामकुमार, एसपी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed