फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stuffed animals caught pickup

पशुओं से भरी पिकअप पकड़ी

Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
रौसर कोठी।
रौसर कोठी। Updated Tue, 22 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stuffed animals caught pickup
थाना आरसी मिशन पुलिस ने मंगलवार को हरदोई चौराहा के पास प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप पकड़ ली। तस्करों ने काफी देर तक गाड़ी दौड़ाकर पुलिस को छकाया, अपने को घिरता देखकर तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए। बरामद हुए 16 प्रतिबंधित पशुओं में से छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफन करवाया।
विज्ञापन

आरसी मिशन पुलिस सुबह करीब चार बजे हरदोई चौराहा पर गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई रोड से प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप आ रही है। पुलिस कर्मियों ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने गाड़ी घुमाकर सीतापुर की ओर दौड़ा दी। पुलिस ने अगली पिकट को सूचना दे दी। रोजा मंडी से पहले ही पुलिस कर्मियों ने सड़क पर वाहन खड़े कर दिए। चालक ने फिर से गाड़ी बैक करके दौड़ाई। पुलिस ने बाड़ी गांव मोड़ के पास गाड़ी को ओवरटेक करके उसे रोक लिया। इस बीच पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली। इसमें 16 प्रतिबंधित पशु मिले, जिसमें से छह की मौत हो चुकी थी। पशुओं को बुरी तरह से पिकअप में ठूंसकर भरा गया था।
विज्ञापन


प्रतिबंधित पशु के मांस के संदेह मेें मिनी ट्रक पकड़ा
मिर्जापुर। दुर्गंध छोड़ रहे मछली और मुर्गी के चारे से भरे मिनी ट्रक को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ लिया। मिनी ट्रक में भरे चारे का परीक्षण पशु चिकित्सक से करवाया गया। डॉक्टर ने प्रतिबंधित पशु से संबंधित अवशेष होने से इंकार कर दिया है। फिर भी मिनी ट्रक और उसके चालक-परिचालक पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार दोपहर दुर्गंध छोड़ रहा एक मिनी ट्रक निकला। ग्रामीणों ने मिनी ट्रक में प्रतिबंधित पशु का मांस होने के संदेह में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक परिचालक को हवालात में डाल दिया। पुलिस की सूचना पर दुर्गंध छोड़ रहे माल का परीक्षण पशु चिकित्सक डॉ. मुश्ताक अहमद से करवाये जाने पर प्रतिबंधित पशु से संबंधित कोई अवशेष नहीं होने तथा मुर्गी चारा होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed