{"_id":"5919e0b94f1c1b7e3cf22d1e","slug":"strike-attack-on-woman-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के घर पर दंबगों ने बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के घर पर दंबगों ने बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार तोड़ी, महिला ने कमरे में छिपकर बचाई जान
एएसपी ने मौके पर भेजा फोर्स, दो हिरासत में लिए
थाना बंडा के गांव देवकली में कुछ लोगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल दिया। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने घर की दीवार तोड़ दी। महिला जान बचाने के लिए बच्चों के साथ कमरे में छिप गई और मोबाइल से पुलिस कार्यालय कॉल करके मदद की गुहार लगाई। एएसपी के निर्देश पर गांव पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव देवकली निवासी अंजू देवी ने पुलिस कार्यालय को फोन करके बताया कि उनके पति राकेश अवस्थी की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि रविवार रात वह अपने दरवाजे के पास खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उनके ऊपर टार्च की रोशनी डाली। उन्होंने विरोध किया तो वह गालीगलौज करने लगा। कुछ लोगों के समझाने पर मामला शांत हो गया। पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम लगभग छह बजे उसके घर पर अचानक पंद्रह-बीस लोग आ धमके और गालीगलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए। डरकर वह बच्चों को लेकर कमरे में छिप गई। इस दौरान दंबगों ने उसके घर की दीवार गिरा दी। एएसपी रमेश भारतीय के निर्देश पर कुछ ही देर में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बंडा थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने महिला की दीवार गिरा दी है। उसे परेशान करने की भी शिकायत मिली है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।