फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stick to the two houses of thousands of fire damage

अठकोना के दो घरों में आग से हजारों की क्षति

Sun, 10 Jan 2016 08:13 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Sun, 10 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
रविवार दोपहर गांव अठकोना के दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये का घरेलू सामान और अनाज जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव के नासर के यहां छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग ने पड़ोस के रामलड़ैते के घर को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर एसओ जसवीर सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक दोनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। रामलड़ैते के घर में रखे तीन हजार रुपए, दो क्विंटल गेहूं, 50 किलो मसूर सहित कपड़े आदि जल गए। नासर के घर में रखे चार हजार रुपए, दो जोड़ी पायल, तीन क्विंटल गेहूं, कपड़े आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


प्रयास करते तो बुझ सकती थी आग
खुटार। आग लगने के बाद दोनों परिवार एक दूसरे पर आग लगा देने का आरोप लगाकर झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आग बुझाने की बजाय मारपीट करने लगे। फायर ब्रिगेड टीम के प्रभारी एमपी शर्मा ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed