फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Step sons will fake resettlement

सौतेले बेटों ने कराई जमीन की फर्जी वसीयत

Mon, 13 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति की मौत के बाद उसकी दूसरी पत्नी के बेटों ने सदर तहसील के स्टाफ की साठगांठ से पहली पत्नी और उसके बच्चों के हिस्से की जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इस मामले में तहसील स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होेने पर मृतक की पहली पत्नी ने डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया और जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार की। गांव चमरौरा निवासी प्रेमा देवी ने डीएम को बताया कि उनके पति आनंद कुमार सिंह की गत वर्ष 26 नवंबर को मौत हो गई थी। उनसे उन्हें तीन बेटियां हुईं जिनमें से बड़ी बेटी की शादी कर दी है। पति ने एक अन्य महिला से विवाह किया जिससे तीन बेटों समेत पांच संतानें हुईं। पति ने मौत से पहले दोनों पत्नियों को मकान बनाकर देने के साथ जमीनों का भी बंटवारा कर दिया था। पति की मौत के बाद चमरौरा गांव में उनके नाम की जमीन दाखिल खारिज प्रक्रिया से दोनों पत्नियों और उनके बच्चों के नाम दर्ज हो गई। प्रेमा देवी के अनुसार दूसरी पत्नी के बेटों की जमीन पर नीयत खराब हो गई। उन्होंने सदर तहसील के स्टाफ से मिलीभगत करके चमरौरा की सारी जमीन की विरासत बीती 18 जनवरी को अपने नाम दर्ज करा ली। तहसील जाकर लेखपाल और कानूनगो से भेंट करने पर कर्मचारियों ने यह जवाब देकर टरका दिया कि जिन लोेगों ने पैसा फूंका, जमीन उनके नाम कर दी गई, जबकि इसी जमीन की विरासत के लिए तहसील के कर्मचारियों ने उनसे 15 हजार रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


हिस्सेदारों को अनदेखा करके अचल संपत्ति की विरासत करना और कराना अपराध है। यह प्रकरण अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि इस मामले मेें कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी गहन जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही अवश्य की जाएगी। 
विज्ञापन

-ओंकार नाथ वर्मा, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed